बददी बरोटीवाला व नालागढ़ के वर्किंग जर्नलिस्टस ने विभिन्न मुददों को लेकर पुलिस अधीक्षक बददी विनोद धीमान के साथ उनके कार्यालय में बैठक की। वर्किंग जर्नलिस्टस फेडरेशन के बैनर तले प्रिंट मीडिया से जुडे पत्रकारों ने एस.पी के साथ मीडिया व पुलिस में बेहतर तालमेल बनाने को लेकर चर्चा की। पत्रकारों ने कहा कि सूचनाओं के बेहतर आदान प्रदान को और ज्यादा सुनिश्चित बनाया जाना चाहिए। प्रिंट मीडिया को एक तय सीमा तक घटनाओं की त्वरित जानकारी मिले तो उससे समाचार पत्रों को सुलभता रहती है। बैठक में घटनाओं की जानकारी देर से मिलने का भी मुददा भी विभिन्न पत्रकारों ने उठाया। इसके अलावा पुलिस व मीडिया में निरंतर संवाद व सवाल होने पर भी पत्रकारों ने बल दिया। पत्रकारों ने कहा कि मीडिया व पुलिस एक ही सिक्के के दो पहलू हैं और दोनो पक्षों का काम देश समाज व राष्ट्र के लिए काम करना है, वहीं सामाजिक बुराईयों को उठाना है लेकिन कई बार सही व स्पष्ट जानकारियां न होने से संवादहीनता बढ़ती है। इसके साथ साथ पुलिस प्रशासन की नीतियों की जानकारी भी जन जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भी मीडिया की है। पुलिस कप्तान बददी विनोद धीमान ने अपने संबोधन में कहा कि मीडिया व पुलिस का अलग अलग काम है और दोनों की अपनी अपनी जिम्मेदारी है, लेकिन बेहतर तालमेल व समन्वय से दोनो पक्षों को लाभ होता है। उन्होंने कहा कि किसी भी पत्रकार को पुलिस से संबधित कोई भी जानकारी लेनी हो तो वो किसी भी कार्य दिवस पर नियत समय में आकर जानकारी कभी भी ले सकता है। पुलिस व मीडिया के संबधों को और ज्यादा सुदृढ़ करने व सशक्त बनाने के लिए आवश्यक उपाय किए जाएंगे और बेहतर तालमेल व समन्वय बनाने का प्रयास किया जाएगा।
चिटटे पर मिलकर लडेंगे-
बीबीएन में फैल रहे चिटटे पर मीडिया व पुलिस मिलकर लड़ाई लडेंगे। एक दूसरे से जरुरी व आवश्यक जानकारियां सांझा की जाएगी ताकि हर स्तर पर इस नशे का समूल नाश किया जा सके। पत्रकारों ने कहा कि वो नशा निवारण पर पूरी तरह से पुलिस प्रशासन के साथ हैं। इससे जुडे मामलों को मीडिया में हाईलाईट किया जाएगा और पुलिस द्वारा चलाए जा रहे जागरुकता अभियान में सहयोग किया जाएगा। बाद में मीडिया कर्मियों ने एसपी बददी को नववर्ष का कैलेंडर भेंट किया।
यह रहे उपस्थित –
बैठक में वरिष्ठ पत्रकार सुनील शर्मा वशिष्ट, डा. बलबीर ठाकुर, डा. किशोर ठाकुर, सुरेंद्र शर्मा, ऋषि ठाकुर, सतीश कुमार जैन, सचिन बैंसल, सतविंद्र, विक्रम सिंह ठाकुर व डा. रणेश राणा सहित कई वर्किंग जर्नलिस्टस के सदस्य शामिल थे।
मीडिया व पुलिस में बेहतर संवाद को लेकर पुलिस अधीक्षक बददी के साथ बैठक

Leave a comment